फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के लिए देश ही पूरा परिवार, सपा-बसपा और कांग्रेस के लिए परिवार ही उनका देश- सीएम योगी

Sat, 31 Oct 2020 03:45 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को किया संबोधित। - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जौनपुर में मल्हनी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सिकरारा बाजार से सटे ताहिरपुर बाग में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद मुख्यमंत्री दिवसीय दौरे पर वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मल्हनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे लिए हमारा देश ही पूरा परिवार है। लेकिन कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए उनका परिवार उनका देश है। इससे आगे उन्हें कुछ नजर नहीं आता।

 
 

विज्ञापन

वाराणसी में करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा: 
सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के बाद देर रात काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वाराणसी के डीएम जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सीएम कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

विश्वविख्यात देव दीपावली के स्वरूप पर भी इस दौरान निर्णय लिया जाएगा। जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण के बीच देव दीपावली के आयोजन पर मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन लेगा। अनुमति मिली तो पूर्व की तरह उत्सव मनाया जाएगा, नहीं तो भीड़ को नियंत्रित कर परंपरा का निर्वहन होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें