डीएम और एसपी ने रविवार को फोर्स के साथ जिला कारागार में छापा मारकर दो घंटे तक तलाशी ली। इस दौरान कई बैरकों से माचिस और सिगरेट मिले।
इस पर बंदी रक्षकों और जेल अधिकारियों को चेतावनी दी कि ऐसी आपत्तिजनक वस्तुएं जेल में नहीं पहुंचनी चाहिए। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर रविवार को प्रदेशभर की जेलों में छापेमारी की गई। सुबह 9:30 बजे डीएम भानुचंद्र
गोस्वामी और एसपी भारत सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस और मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम जिला कारागार पहुंची। इनके साथ पुलिस के तीन क्षेत्राधिकारी, छह थाना प्रभारी, पीएसी, ़क्यूआरटी टीम और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ अपर
जिला मजिस्ट्रेट, मुख्य राजस्व अधिकारी भी पुलिस बल के साथ थे। जेल के सभी बैरकों की तलाशी ली गई। कई बैरकों से माचिस और सिगरेट मिले। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक से पूछा कि ये वस्तुएं जेल के अंदर कैसे पहुंची?
कहा कि इस पर रोक लगाने के लिए कदम उठाए जाएं। डीएम ने कहा कि फिर ऐसी आपत्तिजनक वस्तुएं पाई गईं
तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने भारत सिंह यादव ने कहा कि जेल में आकस्मिक चेकिंग अक्सर कराई जाएगी।