फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकपी

Fri, 06 Jan 2017 01:07 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
गुरूवार सुबह घने कोहरे के बीच वाहनों की लाइट जला कर जाते लोग। 
विज्ञापन
घने कोहरे के बीच सुबह चली सर्द हवाओं ने कंपकपी बढ़ा दी। दिन में 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। जिले में ठंड का कहर कम नहीं हो रहा है। 27 नवंबर से ही कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया है।
विज्ञापन


बीच में दो चार दिनों तक मौसम भले कुछ ठीक हुआ लेकिन ठंड से परेशान लोग धूप के लिए तरस जा रहे हैं। बुधवार की देर शाम से ही कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया था। सुबह घने कोहरे के चलते दिन में नौ बजे तक सड़को पर सन्नाटा पसरा रहा। वाहन चले तो हेड लाइट जलाकर।

सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन अधिक रही। लोग अलाव के सहारे ठंड से बचाव कर रहे हैं। दोपहर करीब एक बजे धूप खिली तो लोगों को ठंड  से राहत मिल गई। धूप खिलते ही कार्यालयों में काम कर रहे कर्मचारी भी बाहर निकल आए।
विज्ञापन


विकास भवन परिसर में धूप सेंकने के लिए कर्मचारी देर तक देखे गए। घरों की छत पर लोग पहुंचकर धूप का आनंद लिए। लेकिन शाम ढलते ही फिर से ठंड शुरू हो गई और लोग जल्दी घर पहुंच गए। कड़ाके की ठंड को देखते हुए बहुत जरूरी हुआ तभी लोग घरों से निकले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें