फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडा लगे 70 वाहनों का चालान

Fri, 06 Jan 2017 01:04 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते जिला निर्वाचन अधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी अतुल सक्सेना।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी के निर्देश पर पुलिस ने झंडे लगे और काली फिल्‍म लगे वाहनों  के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान शाम छह बजे से रात दस बजे तक चला। इस दौरान 70 वाहनों से सियासी दलों के झंडे और काली फिल्म उतारे गए।
विज्ञापन


साथ ही पुलिस ने सभी वाहनों का चालान कर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उक्त अभियान जब तक आचार संहिता लागू रहेगी चलता रहेगा।  उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी  भानुचंद्र गोस्वामी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

लोगों को आदर्श चुनाव आचार संहिता के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए चुनाव में किन किन बातों से परहेज करना है जैसे मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी प्रत्याशी चार से अधिक सेट में नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर सकेगा। नामांकन के लिए प्रत्याशी को खुद आना होगा।
विज्ञापन


कोई प्रतिनिधि किसी का नामांकन दाखिल नहीं कर सकेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी  ने बताया कि चुनाव खर्च के लिए विभिन्न मदों की दर, प्रचार सामाग्री, टेंट, फर्नीचर, वाहनों का किराया, वाहनों का ईंधन तथा भोजन और ठहरने के प्रबंध आदि पर होने वाले खर्च  के सम्बन्ध में चर्चा की।

तय किए गए दर के हिसाब से ही रैली, सभाओं, और बैठकों के लिए चुनाव खर्च का आंकलन किया जाएगा। बैठक में एसपी अतुल सक्सेना, नगर मजिस्ट्रेट उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य कोषाधिकारी राकेश सिंह, उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, अधिशाशी अभियंता लोनिवि डीसी गुप्ता,  एमपी राय सहायक निर्वाचन अधिकारी रमाकान्त राम रहे।

सियासी दलों में कांग्रेस के मोतीलाल, रालोद से सत्येंद्र सिंह, राष्ट्रवादी कांग्रेस से अतीश कुमार श्रीवास्तव, बसपा से प्रदीप कुमार पाण्डेय, सपा से  श्याम बहादुर पाल, भाजपा से सुशील कुमार उपाध्याय, भाकपा से जयप्रकाश सिंह रहे। सभी को आदर्श आचार संहिता की कापी भी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें