कोर्ट ने बीते आठ जुलाई को एसपी जौनपुर को आदेश दिया कि इस पूरे मामले की जानकारी इकट्ठा कीजिए। एसपी को नौ जुलाई को कोर्ट में उपस्थित होना था। इसके पहले थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह मयफोर्स 8 जुलाई की रात में संबंधित अधिवक्ता पर मुलाकात करने के लिए दबाव बनाते हुए उनके बड़ा गांव स्थित घर पर पहुंच गए।
अधिवक्ता के न रहने पर परिजनों को धमकी भी दी। इस मामले को अधिवक्ता ने कोर्ट में समक्ष शपथपत्र प्रस्तुत किया। इस पूरे मामले में कोर्ट ने एसपी जौनपुर व होम सेक्रेटरी यूपी को आगामी 15 जुलाई को अधिवक्ता के साथ ऐसे घटनाक्रम को लेकर शपथपत्र लेकर प्रस्तुत होने को कहा है। प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए एसपी डॉ.कौस्तुभ कुमार ने उक्त कार्रवाई की।
हाईकोर्ट में दाखिल याचिका वापस लेने की धमकी व रिश्वत लेने के आरोप में थानाध्यक्ष, दोनों सिपाही और लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। दोनों सिपाही और लेखपाल के खिलााफ पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है। -डॉ. कौस्तुभ कुमार, एसपी