फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग उठाने के चक्कर में वाहन से दबकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी। कटी पतंग पकड़ने की कोशिश में वाहन की चपेट में आने से ननिहाल में आए बालक की मौत हो गई। घटना केराकत कोतवाली क्षेत्र के भीतरी ग्राम पंचायत के गोपालपुर गांव की है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के हरीपुर भिटवापुर गांव निवासी सुधांशु की ससुराल केराकत के भीतरी ग्राम पंचायत के गोपालपुर गांव में है। सुंधाशु मुंबई में रहकर नौकरी करते है। उनकी पत्नी रुबी अपने दो बच्चों कृष्ण और ओम (6) के साथ एक सप्ताह पूर्व गोपालपुर स्थित मायके आई थी। बताते हैं कि ओम अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसे आसमान में पतंग कटकर आती दिखी। उसे पकड़ने की कोशिश में वह सड़क की ओर भागा। वह सड़क पर वाहन के नीचे गिरा पतंग उठाने के लिए झुका, तभी चालक ने वाहन स्टार्ट कर दिया। गंभीर रुप से जख्मी ओम को आसपास के लोगों ने तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। ओम की मौत से मां रुबी व अन्य परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें