फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकमलाई गांव में मंगलवार की सुबह दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार दो भाई ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इससे पीछे बैठा बालक ट्रैक्टर के पहिये के नीचे चला गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

निगोह गांव निवासी गोविंद (10) पुत्र राजकुमार अपने भाई ओंमकार के साथ बाइक से पदुमपुर गांव स्थित डीह बाबा का दर्शन करने गए थे। ओंमकार ने हेलमेट लगा रखा था। दोनों भाई वापस लौटते समय सुबह करीब 11 बजे चकमलाई गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। ट्रैक्टर का पहिया गोविंद के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष श्याम दास वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें