फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध पीने से बच्ची की मौत, भाई की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी। थाना क्षेत्र के जामडीह गांव में सोमवार को एक दिन पुराना दूध पीने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। बड़े भाई की तबीयत गंभीर है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पूरा गांव सन्न है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजनाथ यादव मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। घर पर पत्नी संगीता दो मासूम बच्चों के साथ रहती हैं। सोमवार को संगीता यादव ने पुत्री अंतिमा (2) और पुत्र रोशन (4) को दूध पिलाया। दूध रविवार का था। उसे ढंककर रखा गया था। दूध पीने के कुछ देर बाद ही दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। आननफानन दोनों बच्चों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां अंतिमा की मौत हो गई। रोशन की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आशंका जताई जा रही है कि दूध में कोई जहरीला पदार्थ या जीव गिर गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें