फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश के सीएम पहुंचे जौनपुर, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता को दी श्रद्धांजलि

Mon, 15 Dec 2025 03:44 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर।

सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को जौनपुर आए। यहां उन्होंने  खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित किया। 
विज्ञापन
जौनपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को जौनपुर पहुंचे। वे खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के घर करंजाकला समसपुर पनियरिया में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल शामिल हुए। शोकाकुल परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि यह अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सुबह वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से हेलीकॉप्टर से खेल के मैदान भकुरा उत्तर के पूरा पर बने हेलीपैड पर उतरे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; बैंक चोरी का बड़ा प्रयास नाकाम: रोशनदान तोड़ चोरों ने अंदर किया प्रवेश, मेन लॉकर तोड़ने में नहीं मिली कामयाबी
विज्ञापन


इसके बाद राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के आवास पर पहुंचे, जहां गिरीश चंद्र यादव के पिता सवधू यादव को श्रद्धांजलि अर्पित किया। वे करीब 40 मिनट आवास पर रुके और इसके बाद हेलीकॉप्टर से लाल बहादुर एयरपोर्ट के लिए निकल गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें