फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चीनी मांझे से बचाव के लिए नगर में लगा जीआई तार

Sun, 14 Dec 2025 11:58 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। चीनी मांझे की चपेट में आने से पिछले दिनों एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य की मौत के बाद नगर पालिका प्रशासन ने ठोस कदम उठाया है। चीनी मांझे से बचाव के लिए नगर पालिका प्रशासन ने नगर के सद्भावना व शास्त्री पुल पर जीआई (गैल्वेनाइज्ड आयरन) तार लगवाया है।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख मार्गों और पुलों पर लगे बिजली व स्ट्रीट लाइट के खंभों पर जीआई (गैल्वेनाइज्ड आयरन) तार लगवाया जाएगा ताकि पतंग कटने के बाद चीनी मांझे सीधे सड़क पर न गिरे।
नगर के उमरपुर मोहल्ले में प्रधानाचार्य संदीप तिवारी का चीनी मांझे की चपेट में आने से गला कट गया था जिससे उनकी मौत हो गई थी। चार दिन पहले यह घटना उस समय हुई थी जब वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद नगर पालिका ने संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट के खंभों पर जीआई तार लगवाने का कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि अभी शास्त्री व सद्भावना पुल पर ही इस तार को लगाया गया है।
शुरुआती परिणामों को देखने के बाद इसे नगर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी लगाया जाएगा। शासन का मानना है कि जीआई तार लगाने से पतंग का मांझा तार में ही उलझ जाएगा और सड़क पर चल रहे वाहन चालकों, दोपहिया सवारों व पैदल यात्रियों के लिए खतरा नहीं बनेगा। इससे गले में फंसने या कटने जैसी घटनाओं को रोका जा सकेगा।
-.
वर्जन
जीआई तार हल्का होता है। इसका प्रयोग सद्भावना व शास्त्री पुल पर किया गया है। आम लोगों से चीनी मांझे का प्रयोग न नहीं करने और ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना देने की अपील की गई है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।- पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें