एसपी अजय कुमार साहनी के निर्देश पर सोमवार को सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर पुलिस ने बैंकों में सुरक्षा मानकों की जांच की। इस दौरान बैंकों में सीसीटीवी कैमरे, उसके पुराने फुटेज, गार्ड और बैंक के अंदर व बाहर मौजूद संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। एटीएम बूथों के पास भी संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। हालांकि इस जांच अभियान के दौरान कितने बैंकों में खामियां मिलीं, इसकी रिपोर्ट एसपी कार्यालय में नहीं पहुंची थी।
एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार सिंह का कहना है कि बैंकों में सघन जांच अभियान के दौरान जहां सुरक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी पाई गई है, वहां बैंक शाखा प्रबंधकों को उसे दुरुस्त कराने के लिए चेतावनी दी गई है। दोबारा जांच में अगर फिर कमियां मिलीं तो संबंधित बैंक के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर लापरवाही की शिकायत की जाएगी। उधर, शहर कोतवाल संजीव मिश्रा और लाइनबाजार थानाध्यक्ष योगेंद्र यादव ने पुलिस बल के साथ शहर में दस से अधिक बैंकों और एटीएम बूथों की जांच की।