वैश्विक महामारी के कारण पिछले साल की तरह इस साल भी अधिकतर लोगों ने घरों में ही योगाभ्यास किया। सीमित लोगों की मौजूदगी में ही जहां तहां योगाभ्यास के सामुदायिक आयोजन किए गए। पतंजलि योग समिति के एक हजार से अधिक योग प्रशिक्षकों ने ऑनलाइन व आफलाइन के माध्यम से हजारों घरों में योगाभ्यास कराया। पचहटियां स्थित पतंजलि हरीमूर्ति वाटिका में कोविड प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास किया और साथ ही साथ हवन-यज्ञ का भी आयोजन किया गया। पतंजलि योग समिति के प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति योगाभ्यास के दौरान कहा कि वैश्विक स्तर पर आयोजित होने वाले योगाभ्यास के प्रोटोकॉल को इस ढंग से निर्धारित किया गया है कि दुनिया के अलग-अलग भौगोलिक वातावरण में रहने वाले व्यक्ति चाहे वह किसी भी अवस्था के ही क्यों ना हो बहुत ही सहज और सरल ढंग से सभी आसनों के साथ सूक्ष्म व्यायाम और प्राणायामों सहित ध्यान का अभ्यास कर सकते हैं। अभ्यासों के क्रम में सबसे पहले गर्दन, कंधे और कमर से सम्बन्धित सूक्ष्म व्यायामों को कराया गया। ताड़ासन, वृक्षासन,अर्ध चक्रासन, पादहस्तासन और त्रिकोणासन, कपालभाति, नाड़ी शोधन, शीतली और भ्रामरी प्राणायामों के साथ मेडिटेशन का अभ्यास लोगों को कराया गया। ग्राम समितियों से लेकर जिले स्तर की समितियों ने अलग-अलग जगहों पर भी सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ योगाभ्यास कराया । भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण, पतंजलि योग समिति के प्रभारी शम्भूनाथ, कुलदीप, डॉ हेमंत , संतोष , डॉ धर्मशीला , डा चन्द्रसेन , डॉ ध्रुवराज , सुरेन्द्र , प्रेमचंद, नन्दलाल, शिवकुमार, विरेन्द्र,श्रीप्रकाश, रविन्द्र कुमार,स्वदेश, भोलानाथ, विकास, विपिन, संतोष, राहुल, गुरुनाथ, कार्तिकेय आदि ने योगाभ्यास कराया।
प्रधान डाक, हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल में भी योगाभ्यास कराया गया। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से कलेक्ट्रेट कैंपस में शिविर आयोजित किया गया। यहां जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी साहित्यकार सभाजीत द्विवेदी प्रखर, अखिलेश पांडेय, डॉ पीपी दुबे , बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, अमरेश पांडेय, साहित्यकार गिरीश श्रीवास्तव, लक्ष्मी नारायण यादव, दिनेश मौर्या, हिमांशु उपाध्याय आदि मौजूद थे। संजय उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालय पर योग शिविर लगाकर योगाभ्यास किया। आशीष ,उद्देश्य सिंह, कौतुक उपाध्याय, कान्हा मिश्र आदि मौजूद थे। आशा ग्रुप आफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट एवं जान्हवी फाउंडेशन ग्रुप ऑफ एजुकेशनल ट्रस्ट की तरफ से आयोजित शिविर में डॉक्टर बबीता सिंह ने योगाभ्यास कराया। डॉ. दीपक, डॉ. निशा मौजूद थीं।
----
पूविवि के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास
जौनपुर। पूविवि के एकलव्य स्टेडियम में सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोमवार को कुलपति, प्रो. निर्मला एस. मौर्य के साथ योगाचार्य अमित आर्य के कुशल निर्देशन में अधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं खिलाड़ियों ने योग किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि आइये हम सब मिलकर संकल्प लें कि योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। महामारी के इस कठिन दौर में हम अपनी संस्कृति ऋषि परम्परा आयुर्वेद और योग को आत्मसात कर कोरोना को हरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 21 जून जो वर्ष का सबसे बड़ा दिन होता है इसी दिन योग दिवस हमें यह संदेश देता है कि योग को अपनाने से हम स्वस्थ और दीर्घ आयु को प्राप्त कर सकते हैं। योगाचार्य अमित आर्य ने परिसर को स्वच्छ रखने के साथ साथ नशामुक्ति का संकल्प भी दिलवाया। इस अवसर पर अतिथियों ने विश्वविद्यालय परिसर में नीम का पौधा लगाकर संदेश दिया कि हमें औषधीय गुणों से भरपूर वृक्षों को लगाना और संजोना चाहिए। इसके पूर्व मुख्य अतिथि के आगमन पर खेलकूद परिषद के सचिव डॉ.आलोक कुमार सिंह तथा डॉ.विजय प्रताप तिवारी ने संयुक्त रूप से स्वागत किया। परीक्षा नियंत्रक वी.एन. सिंह व सहायक कुलसचिव अमृत लाल, अजीत प्रताप सिंह, बबिता सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने कुलपति जी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कुलसचिव महेन्द्र कुमार ने योगाचार्य अमित आर्य का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्रो. बीडी. शर्मा, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, डॉ. सन्तोष कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. अनुराग मिश्र, मदन मोहन भट्ट, डॉ. के.एस. तोमर, डॉ. पी.के. सिंह कौशिक, अशोक कुमार सिंह, रजनीश कुमार सिंह, डॉ. राजेश सिंह, श्री मोहन चन्द पाण्डेय, धीरज श्रीवास्तव, इंद्रेश गंगवार, अल्का सिंह चैहान, विजय प्रकाश, अरूण कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, भानु प्रताप शर्मा, नीलेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।