फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बच्चों के साथ संवाद कर पढ़ाई की गुणवत्ता जांची

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में बच्चों से सवाल पूछते हुए राज्य परियोजना सलाहकार मुहम्मद अनन। शिक
विज्ञापन
सिकरारा। राज्य परियोजना कार्यालय (एसपीओ) के सलाहकार मुहम्मद अनस ने शुक्रवार को क्षेत्र के निपुण और गैर निपुण विद्यालय के रूप में कंपोजिट विद्यालय डीह जहानिया व प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरन उन्होंने बच्चों के साथ संवाद कर पढ़ाई की गुणवत्ता की जानकारी ली।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में अधिकारी ने कक्षा में पहुंचकर बच्चों से पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछे। बच्चों ने निर्भीक होकर जवाब दिए। गणित, हिंदी और पर्यावरण के सवालों के फटाफट जवाब देकर बच्चों ने अपनी याददाश्त और बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। सलाहकार ने बच्चों की इस प्रतिभा और आत्मविश्वास की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सिकरारा क्षेत्र के बच्चे पढ़ाई में काफी आगे हैं। शिक्षकों द्वारा कराई जा रही गतिविधि आधारित पढ़ाई का असर साफ दिखाई दे रहा है। सलाहकार मुहम्मद अनस ने शिक्षकों से कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणित की बुनियादी क्षमता विकसित करना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए रोचक तरीके से पढ़ाई कराई जाए। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास और खेल सामग्री का भी निरीक्षण किया। शिक्षकों को निर्देश दिया कि कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बीईओ अजीत सिंह ने कहा कि ऐसे निरीक्षण लगातार किए जाएंगे, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता बनी रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, एआरपी संतोष मिश्र, विद्यालय के शिक्षक नेहा जायसवाल, आराधना उपाध्याय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें