फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति ने वितरित किया इसरो पाठ्यक्रम का प्रमाण पत्र

विज्ञापन
पूविवि में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के प्रमाण पत्र का वितरण करतीं क - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने विश्वविद्यालय में संचालित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के प्रमाण पत्रों का वितरण किया। हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के देहरादून स्थित भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान ने अपने आउटरीच प्रोग्राम के तहत ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का संचालन करने के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय के भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग को नोडल केंद्र के रूप में सम्मिलित किया था।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में इसरो-आईआईआरएस आउटरीच प्रोग्राम के समन्वयक डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि अभी तक विश्वविद्यालय पांच से अधिक ऑनलाइन कोर्सों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा चुका है। जिसमें विश्वविद्यालय एवं संबंधित कॉलेजों के करीब 40 छात्रों ने प्रतिभाग किया। ऑनलाइन परीक्षा के बाद 10 छात्र उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण हुए छात्रों को कुलपति ने प्रमाण पत्र वितरित किया। इन पाठ्यक्रमों के सकुशल संचालन करने के लिए इसरो ने विश्वविद्यालय को तीन प्रशस्ति पत्र भी जारी किया। प्रोग्राम समन्वयक डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के छात्र वैज्ञानिक कर्मचारी, शोधकर्ता भाग ले सकते हैं। वर्तमान में ऑनलाइन पाठ्यक्रम जैसे कि ‘जियो-प्रोसेसिंग अवलोकन में पाइथन प्रोग्रामिंग का उपयोग’ आदि कोर्सों के लिए छात्र आईआईआरएस आउटरीच प्रोग्राम के ऑनलाइन पोर्टल पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को चुन कर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें