फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काश्तकारों के विरोध के चलते बैरंग लौटे चकबंदी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के करेथू गांव में क ब्जा परिवर्तन कराने पहुंचे चकबंदी अधिकारियों को सोमवार को एक बार फिर बैरंग वापस होना पड़ा। काश्तकारों के विरोध के चलते कब्जा परिवर्तन नहीं हो सका। इस गांव में 2018 से कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन

गांव के काश्ताकारों का आरोप है कि चकबंदी में कटौती की गई जमीन का लाभ गिने चुने लोगो को दे दिया गया है। जबकि गांव के अधिकतर किसान नहर से सिंचाई करते हैं फिर भी नाली निर्माण के लिए कहीं जमीन नहीं छोड़ी गई। चकमार्ग बनाए गए हैं लेकिन 10 कड़ी से अधिक चौड़ा कोई भी चकमार्ग नहीं है। इसे लेकर गांव के अधिकतर काश्तकार चकबंदी प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। सोमवार को चकबंदी अधिकारियों की टीम पहुंची तो सैकड़ों की संख्या में किसान और घर की महिलाएं विरोध में नरेबाजी शुरू कर दी।
अधिकारियों ने किसानों के साथ स्कूल पर बैठक की और भरोसा दिया कि किसी भी किसान का अहित नहीं होगा। अपर जिलाधिकारी राम प्रकाश, बन्दोबस्त अधिकारी दयानंद सिंह चौहान, ग्राम प्रधान राजदेव,चकबन्दी अधिकारी प्रफुल श्रीवास्तव, थाना अध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसानों की सभी समस्याओं का निस्तारण करने के बाद ही अब गांव में कब्जा परिवर्तन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें