फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: स्मार्ट मीटर लगाने पर चेयरमैन ने जताई आपत्ति, कर्मचारी लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। कटरा मोहल्ला स्थित अनिल मोदनवाल के मकान में शनिवार को स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान हंगामा हो गया। आर्मर्ड केबल का प्रयोग न किए जाने पर चेयरमैन कपिल मुनि उमर वैश्य व व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कड़ी आपत्ति जताते हुए नया स्मार्ट मीटर लगाने से रोक दिया। आपत्ति जताने पर स्मार्ट मीटर लगाने वाले ठेकेदार के कर्मी वहां से बैरंग लौट गए।
विज्ञापन


चेयरमैन ने इसकी जानकारी अवर अभियंता विद्युत प्रमोद कुमार यादव को देते हुए कड़ी नाराजगी जताई। उधर, सूचना मिलने पर नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। अवर अभियंता प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णय के तहत उन्हीं विद्युत कनेक्शनधारकों के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जहां अभी तक विद्युत निगम द्वारा मीटर नहीं लगाए गए हैं या किन्हीं कारणों से मीटर खराब हो गए है। चेयरमैन कपिल मुनि ने लोगों को नगर पालिका के सभागार में हुई बैठक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्युत निगम के एसई रामदास, एसडीओ विद्युत आलोक कुमार उपाध्याय तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारियों, सभासदों के साथ बैठक हुई थी। बैठक में तय किया गया था कि जिन विद्युत कनेक्शन धारकों के यहां निगम द्वारा मीटर नहीं लगाया गया है या किन्हीं कारणों से विद्युत मीटर जल गया है, वहां आर्मर्ड केबल का प्रयोग करते हुए स्मार्ट मीटर लगाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि चालू हालत में कोई भी विद्युत मीटर नहीं बदले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें