कोई मंदिरों में दर्शन पूजन कर तो कोई पर्यटन स्थल पर जाकर सोमवार को वैलेंटाइन डे मनाया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ फूलों की दुकानों सहित होटल व रेस्टोरेंट में भी लगी रही। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस म़ुस्तैद रही।
शहर के पालिटेक्निक स्थित लोहिया पार्क व किला पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। चाहे पति व पत्नी रहे या फिर अन्य। सभी ने एक दूूसरे से प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं रहे। वे अपने प्यार का इजहार फूल और गिफ्ट देकर कर रहे थे। वहीं कई लोगों ने चौकिया धाम स्थित मॉ शीतला, परमानतपुर स्थित मैहर देवी और मडि़याहूं पड़ाव स्थित काली मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। वहीं लोग होटल व रेस्टोरेंट में पहुंचकर नाश्ते का लुफ्त उठाया। लगभग यही हाल रहा ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहा है। लोग अपने प्यार का इजहार करने से नही चूके। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों व पर्यटन स्थलों पर पुलिस चक्रमण करती रही।