फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा पार्क देख गदगद हुए सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। सीडीओ अनुपम शुक्ला ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में निर्माणाधीन मनरेगा पार्क और तालाबों का स्थलीय निरीक्षण किया। शेरपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण में निर्माणाधीन मनरेगा पार्क में फैली हरियाली को देख खुशी जताई। उन्होंने शिक्षकों को प्रांगण में लहलहाते पार्क की तरह शिक्षा में भी कीर्तिमान हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने पार्क में लगभग पांच विश्वा में लगे मखमली घास की सराहना की। निर्माणाधीन मनरेगा पार्क में फाक्सीटेल, बोतल पाम, फाइकस, साइकस, सफेद फुरमिलिया, एक्जोरा, डिफिना, करोटन, डेरिकिपाम, क्रिसमस ट्री, चांदनी, मुसंदा और कामिनी के हरे भरे पौधों को देख गदगद हो गए। प्रधान अखंड यादव ने बताया कि मखमली घास मिर्जापुर से मंगवाई गई है। जिसपर उन्होंने बीडीओ गौरवेंद्र सिंह को निर्देशित किया कि इस घास का प्रोजेक्ट अपने क्षेत्र में संचालित कराएं। इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा। इसके बाद वह चकबेसहूदास माफी गांव में निर्माणाधीन मनरेगा पार्क पहुंचे। पार्क का मॉडल देख प्रसन्नता जताई। काम की गति में तेजी लाने का निर्देश दिया। सीडीओ ने लोनियापट्टी और निजमापुर के मनरेगा पार्क का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर बीडीओ गौरवेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत बिजय बहादुर घुरिया, राजेंद्र सिंह सोनल, वीरेद्र प्रताप,उगेश पाठक, प्रमोद यादव, बिजय यादव, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें