फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सदर विधानसभा में 1.19 करोड़ की चार सीसी सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास

विज्ञापन
तारापुर कालोनी में सीसीरोड़ का  शिलान्यास करते राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव। मीडिया सेल
विज्ञापन
जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में अवस्थापना निधि वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत चार सीसी सड़क निर्माण परियोजनाओं का गुरुवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं पर कुल 1 करोड़ 19 लाख 57 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

शिलान्यास की गई परियोजनाओं में तारापुर कॉलोनी में अनिल कुमार मिश्र के मकान से शकुंतला देवी के मकान तक 45.74 लाख रुपये, मेराम सिंह के मकान से जितेंद्र प्रताप सिंह के मकान तक 39.02 लाख रुपये तथा रामभुवन सिंह के मकान से विनय सिंह के मकान तक 8.16 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा चांदमारी कॉलोनी में विजय सिंह के मकान से रामकृष्ण पाठक एवं जनार्दन पाठक के मकान तक 26.65 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क बनाई जाएगी।

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी और स्थानीय आधारभूत ढांचा मजबूत होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे कराए जाएं। इन परियोजनाओं का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें