फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे होगी निगहबानी खराब पड़े हैं 34 कैमरे

Sat, 14 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
जेसीज चौराहे पर लगा सीसी टीवी कैमरा।
विज्ञापन
शहर में निगहबानी के लिए 46 सीसीटीवी कैमरे लगाए तो गए हैं, लेकिन इसमें से 34  खराब पड़े हैं। 12 कैमरों के भरोसे निगहबानी की जा रही है। ऐसे में शासन की मंशा सार्थक सिद्ध नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


   शहर में आपराधिक घटनाओं और यातायात के  मद्देनजर सभी मुख्य चौराहों और तिराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिसमें ओलंदगंज में 08, चहारसू चौराहे पर 04, कोतवाली चौराहे पर 04, जिला जेल पर 03, कोतवाली पर 03 और अन्य चौराहों के तकरीबन 12 कैमरे खराब पड़े हैं।

पालिटेक्निक चौराहे पर 04, जेसीज चौराहे पर 04, वाजिदपुर तिराहे पर तीन कैमरे तो काम कर रहे हैं। चौराहों पर लगे इन कैमरों की वजह के पुलिस को कई घटनाओं में अपराधियों की पहचान करने में भी सहायता मिली है।
विज्ञापन


इधर शहर के चौड़ीकरण की वजह से जगह जगह खुदाई से कैमरे खराब हो गए हैं। जिसकी वजह से ठीक ढंग से निगहबानी कंट्रोल रूम से नहीं हो पा रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो सिर्फ 12 कैमरे ही काम कर रहे हैं। टीएसआई ने इसकी गोपनीय रिपोर्ट एसपी को दी है।

जिसमें इस बात का खुलासा किया है। वारदात करके भागने वालों की पहचान के लिए शहर की बाहरी सीमा पर सभी सड़कों पर मूविंग सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें