फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी सीएचसी पर लगेंगे सीसी कैमरे, जिला मुख्यालय से होंगी मानीटरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह को निर्देश दिया गया कि सभी सीएचसी पर सीसीटीवी लगाया जाए ताकि जनपद मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से ही चिकित्सकों की उपस्थिति देखी जा सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी दवा एक्सपायर न होने पाए। स्टाफ नर्स काफी दिन से अनुपस्थित मिली, उसकी संविदा समाप्त करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जो भी कर्मचारी कोविड-19 के ड्यूटी के लिए कंट्रोल रूम में लगाए गए हैं, अगर उनकी आवश्यकता कंट्रोल रूम में न हो तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुन: भेज दिया जाए। जिलाधिकारी द्वारा टीबी के कुल मरीजों की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर एमओआईसी योगेश प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि 114 मरीजों की दवा चल रही है। लगातार उनकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सीएचसी के बाहर डॉक्टर का नाम, बैठने का समय का बोर्ड लगाया जाए एवं रात में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर का नाम लिखवाया जाए। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों से अच्छा व्यवहार करते हुए उनका इलाज किया जाए। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, लैब असिस्टेंट धीरज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधूरे कार्यों को पूरा कराने पर जोर
करंजाकला। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने करंजाकला ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कि मनरेगा में धन की कमी नहीं आएगी। गांव के विकास कार्य मनरेगा से कराएं। समग्र गांव जोतदम्मन में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। एक-एक करके वह एडीओ पंचायत के कक्ष बीडीओ पंचायत के कक्ष का निरीक्षण किया और फाइलों के रखरखाव को सही तरीके से रखने का निर्देश दिया। बीडीओ आरडी यादव, एडीओ रमेश यादव, एडीओ सांख्यिकी सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें