फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्ष्ाा में पकड़े गए चार मुन्ना भाई

Mon, 14 Sep 2015 12:21 AM IST
Caught in Prikrshaa four Munnabhai
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल की परीक्षा में फोटो बदलकर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे चार मुन्ना भाइयों को कक्ष निरीक्षकों ने दबोच लिया। जांच के समय  पता चला कि प्रवेश पत्र पर चस्पा फोटो और वेरीफिकेशन के लिए आए जांच पत्र पर लगी फोटो में काफी
विज्ञापन


 अंतर था। केंद्राध्यक्ष की सूचना पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर उनके  खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर शहर के राधिका बाल विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हुसैनाबाद केंद्र पर नकल कराने का विरोध करने पर एक अभ्यर्थी को

केंद्र से बाहर निकाल दिया गया। वह अपनी बुकलेट और ओएमआर शीट लेकर घर चला गया। रविवार को हुई परीक्षा के लिए जिले में 95 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 61881 अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठना था। इसमें से 11676 अभ्यर्थी
विज्ञापन


परीक्षा में शामिल नहीं हुए। केवल 50205 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हो सके। परीक्षा की निगरानी के लिए नौ जोनल और 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए थे। राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ केंद्र पर फोटो बदलकर दूसरे के स्थान पर

परीक्षा देने आए तीन अभ्यर्थियों को शिक्षकों ने पकड़ लिया। इसमें नालंदा बिहार निवासी जय प्रकाश यादव सिकरारा के जगदीश कुनाल की जगह परीक्षा देने आया था। उनके फोटो का जब मिलान किया गया तो काफी अंतर मिला। शक होने

पर जांच पत्र से मिलान किया गया लेकिन फोटो मैच नहीं किया। इसी प्रकार राम कृष्ण साहनी निवासी छित्तूपुर, भागलपुर देवरिया और रोशन सिंह निवासी नाहरपुर टिकरा सुजानगंज की फोटो मिलान नही हो सकी। केंद्र व्यवस्थापक ने तीनों को

पुलिस को सौंप दिया। इनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। बदलापुर के सल्तनत बहादुर पीजी कालेज केंद्र पर विनोद कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहे बिहार निवासी राजकिशोर महतो को कक्ष निरीक्षक ने पकड़

 लिया। उसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। सिंगरामऊ एसओ क्षितिज त्रिपाठी और बदलापुर एसओ पंकज पांडेय का कहना है कि चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी भारत सिंह यादव ने बदलापुर, नौपेड़वा के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सीडीओ पीसी श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश चंद्र, मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह, प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम डिप्टी कलेक्टर प्रियंका, एआरटीओ सूरज राम पाल और लक्ष्मण प्रसाद परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें