फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए, बीईओ पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के प्रार्थना पत्र पर बीएसए और बीईओ के विरुद्ध शहर कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ है। संघ के अध्यक्ष रामआसरे यादव ने बताया कि मुंगराबादशाहपुर शाहपुर में मृतक आश्रित मनोज मौर्य की ड्यूटी 15 जुलाई को लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान मनोज कुमार का हाथ टूट गया। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने इसकी शिकायत बीईओ से की।
विज्ञापन

बीईओ ने इसकी सूचना बीएसए को दी, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अलबत्ता कर्मचारियों की आवाज दबाने के लिए बीएसए ने प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह और उनके विद्यालय के शिक्षकों का वेतन रोक दिया। बीएसए ने चंद्रप्रकाश सिंह को फोन पर कार्यालय बुलाया और निलंबन की धमकी थी। संघ ने इस पर आक्रोश जताते हुए पहले थाने में तहरीर दी। कोई सुनवाई न होने 156-3 के तहत कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बीएसए व बीईओ पर केस दर्ज किया है। इस बाबत बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि कोर्ट में पक्ष रखा जाएगा।
शारदा नहर कटने से 14 बीघा धान की फसल डूबी
जलालपुर। रविवार की शाम खालिसपुर खुर्द गांव माइनर के पास के समीप शारदा नहर पानी की दबाव की वजह से टूट गई। नहर के पानी से लगभग 14 बीघा धान की फसल डूब गई। गांव के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने नहर विभाग को अवगत कराने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नहर विभाग ने अधिक पानी छोड़ दिया, जिस वजह से बिक्कल प्रजापति, कलावती राजभर, रमेश, मुन्ना सिंह, राधेश्याम चौहान, सुरेंद्र आदि की धान की फसल डूब गई।
विज्ञापन

मनबढों ने बंधा काटा, संचित जल बेकार
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के भीतरी गांव में जल संचयन के लिए सूखी गोमती नदी में बनाए गए बंधे को मनबढों ने देर रात काट दिया। इससे एक तो संचित जल बह गया दूसरे भीतरी गोबरा को जोड़ने वाले बंधे के कटने से आवागमन अवरुद्ध हो गया। इस बंधे से भीतरी, गोपालपुर, गोबरा, अरका, बेहड़ा, सिवनकपुरा, महुली, उमरवार गांवों के किसानों को सिंचाई का पानी मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें