सरपतहा थाना क्षेत्र गंगौली गांव मे सोमवार सुबह जमीनी विवाद में हुए मारपीट के दौरान रामदयाल वर्मा के हत्या के मामले में मंगलवार की देर शाम 6 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गंगौली गांव निवासी रामदयाल वर्मा और रामचंद्र वर्मा के बीच जमीन को लेकर विवाद काफी दिन से चल रहा है। सोमवार की सुबह करीब सात बजे मारपीट हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने आने की बात कहकर लौट गई थी। पुलिस, के लौटने के बाद दोनों पक्षों में फिर मारपीट हो गई, जिसमें रामदयाल वर्मा (70) की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के बेटे राज बहादुर वर्मा ने मंगलवार की शाम थाने पर तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी रामचंद्र वर्मा, गोरखनाथ वर्मा, अमरपाल वर्मा,अमित कुमार साकेत समेत आशुतोष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, गाली गलौज, घर में घुसकर मारने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।