मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के बाबागंज में रविवार की शाम शराब व्यावसायी को गोली मारे जाने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित की पत्नी संजू की तहरीर पर केस दर्ज किया। एक नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
तहरीर के अनुसार रविवार की शाम 7 बजे विनोद कुमार यादव निवासी मोकलपुर गनापुर बाजार से अपने घर वापस आ रहे थे। रास्ते में पंचायत भवन बाबागंज मोकलपुर के पास पहले से ही घात लगा कर बैठे ग्राम बघेलापुर शेरवा थाना सिकरारा निवासी देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बंटी व साथ मे एक अन्य व्यक्ति ने गाली देते हुए विनोद कुमार की मोटरसाइकिल रोक कर उनके सीने पर गोली मारकर फरार हो गए खे। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दिये। घायल विनोद कुमार का इलाज ट्रामा सेंटर बीएचयू में चल रहा है । पुलिस दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।