फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे जाम करने के आरोप में 10 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में शुक्रवार की शाम हाईवे जाम करने वाले 10 लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसपी के निर्देश पर जलालपुर पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए हिदायत दी है कि कोई भी सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध न करे, अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह त्रिलोचन बाजार में एक व्यक्ति का ऑटो व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा की दुकान के सामने टिन शेड को क्षतिग्रस्त करते हुए चबूतरे पर पलट गया था। व्यापारी नेता और उनका पुत्र ऑटो की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इस मामले में ऑटो चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। शुक्रवार शाम को व्यापारियों ने हलका दरोगा पर सुलह कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए वाराणसी-जौनपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था। इससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। शनिवार को एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दस लोगों पर सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचने, समूह में आकर हंगामा करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस की इस कार्रवाई से व्यापारियों में असंतोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें