फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चिकित्सकों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज: गर्भवती महिला की मौत का मामला, कार्रवाई जारी

Thu, 25 Aug 2022 11:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

जौनपुर में उप मुख्य चिकित्साधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की देर रात दो चिकित्सकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न मामलों के आरोप में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर कोतवाली पुलिस ने उप मुख्य चिकित्साधिकारी की तहरीर पर बुधवार की देर रात दो चिकित्सकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न मामलों के आरोप में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एससी वर्मा ने तहरीर दिया कि दीक्षा भारती प्रसव के लिए छह अक्टूबर 2020 को कस्बे के सुल्तानपुर रोड स्थित क्लीनिक पर अपने परिजनों के साथ पहुंची थीं। वहां एएनएम ने देखने के बाद उसे उमरपुर के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर उसे बदलापुर ले गए।

रात में दीक्षा भारती की हालत खराब होने पर पुन: लेकर उसी अस्पताल लेकर चले गए। जहां पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई। इसी मामले में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें