फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय की अवमानना करने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी छात्रा से चार सितंबर को अपने मामा के साथ कोचिंग जाते समय छेड़खानी करने और माम के मारने पीटने के मामले में न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने पर आरोपियों के खिलाफ शनिवार को पुलिस ने 174आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र निवासिनी एक छात्रा अपने मामा के साथ चार सिंतबर को कोचिंग जा रही थी। उसी समय बरहूपुर के तीन मनबढ़ों ने छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगे। मामा के विरोध करने पर मनबढ़ उनको मारा पीटकर फरारा हो गए।घटना के बाद मामा की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद बरहूपुर निवासी उदयभान विश्वकर्मा पुत्र छोटे लाल,सूरज उर्फ बच्ची पुत्र प्रकाश सरोज,विजय प्रकाश उर्फ मुन्ना पुत्र स्वामी सरोज के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट सहित पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसमें फ़रार आरोपियों के घर पुलिस न्यायालय के आदेश पर 30 नवम्बर को कुर्की की नोटिस चस्पा की थी। लेकिन आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हुए। न्यायालय का उलंघन करने के आरोप में शनिवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ 174 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें