फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: मल्हनी के सपा विधायक पर आचार संहिता उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज

Sun, 16 Jan 2022 12:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
सपा विधायक लकी यादव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के मल्हनी से समाजवादी पार्टी के विधायक लकी यादव के खिलाफ बक्सा थाने में आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, विधायक लकी यादव एक दिन पहले यादवेश क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि थे। वह अपने भारी समर्थकों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


आरोप है कि विधायक ने अपने साथियों के साथ कोविड-19 का भी उल्लंघन किया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने देर रात आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और कोविड-19 का पालन न करने पर उनके उनके भारी संख्या में समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें