फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: न जांच की सुविधा न एक्स-रे मशीन, दर्जा ट्राॅमा सेंटर का

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर जफराबाद के हौज में स्थापित ट्राॅमा सेंटर में मरीजों के लिए कोई सुुविधाएं नहीं है। न जांच की सुविधा है और न ही एक्स-रे की सुविधा, लेकिन इसे ट्राॅमा सेंटर का दर्जा दे दिया गया है। बड़ी दुर्घटना व हादसे के समय पीड़ितों को रेफर कर दिया जाता है। ट्राॅमा सेंटर पर मरीजों की जांच के लिए हेल्थ एटीएम मशीन लगाई है लेकिन किट के अभाव में मशीन 8 माह से बंद पड़ी है। जांच के लिए मरीजों को निजी पैथोलाॅजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है। विभाग का दावा है कि मशीन से सौ से अधिक जांच होती है। ट्राॅमा सेंटर में हर रोज 120 से 150 के करीब मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन जांच के नाम पर कोरम पूरा छोड़ दिया जाता है। आठ माह बीत जाने के बाद भी हेल्थ एटीएम को चालू नहीं किया गया।
विज्ञापन

विभाग की लारपरवाही का खामियाजा मरीजों जो भुगतना पड़ा रहा है। वायरल संक्रमण का मौसम चल रहा है। सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ खांसी और सांस के मरीज ट्राॅमा सेंटर में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन बिना जांच किए ही उन्हें वापस कर दिया जाता है। सुविधाएं नहीं होने के कारण दुर्घटना वाले मरीजों को भी प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें