फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के खिलाफ टिप्पणी करने वाले पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह और पार्टी कार्यकर्ता राजकृष्ण शर्मा की संयुक्त तहरीर पर की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा है कि मड़ियाहूं कस्बा निवासी अशोक साहू ने अपने फेसबुक वाल पर पीएम मोदी के खिलाफ अ मर्यादित टिप्पणी की है। जिससे तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई है। कोतवाली प्रभारी त्रिवेणी लाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें