फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के उलंघन में 15 के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। स्थानीय पुलिस ने निषेधाज्ञा तोड़ने और आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए चार वाहनों को सीज कर दिया है। ये सभी वाहन पंचायत चुनाव लड़ रहे अलग अलग प्रत्याशियों के थे। वाहनों में सवार लोग कोविड के नियमों को अनदेखी और धारा 144 का उल्लंघन करते हुए पोस्टर चस्पा कर रहे थे। गोनौली, रामपुर बदलापुर, तुरकौली, कबेली, तियरा, दुगौली कला, सिंघावल आदि गांवों से 15 के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सीओ बदलापुर ने बताया कि बाबूराम सरोज निवासी गोनौली सिंगरामऊ , श्याम शंकर खऱवार निवासी रामपुर बदलापुर, .उमेश चन्द्र सरोज निवासी तुरकौली थाना सिगरामऊ, कन्हैयालाल निवासी कबेली, विशाल चन्द्र निर्मल निवासी रामपुर, प्रदीप कुमार निवासी तियरा, आशा भारती, निवासी तियरा, वीरेन्द्र गुप्ता, निवासी महदा, राजेन्द्र निवासी तियरा, सिकन्दर निवासी तियरा, मनीष यादव निवासी दुगौली कला, पंकज यादव निवासी दुगौली कला, रमाशंकर खरवार निवासी सिंघावल, रंजीत निवासी रेडीगारापुर, सभाजीत खरवार निवासी सिंघावल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ भण्डारी रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। तभी मुखबिर की सूचना पर जिला बदर अपराधी अर्जुन बिन्द निवासी धरनीधरपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें