फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: कार सवार बदमाशों ने ढाबे पर बोला धावा, गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया इलाका, चार घायल

Sat, 16 Apr 2022 09:34 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के सतहरिया स्थित दादा ढाबे पर शुक्रवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा गया। घटना में ढाबा मालिक समेत चार लोग घायल हो गए।
 
विज्ञापन
गोलीबारी की घटना में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले के सतहरिया स्थित दादा ढाबे पर शुक्रवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। आरोप है कि बम और गोलियां चलाई, जिससे ढाबा मालिक समेत चार लोग घायल हो गए।  जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार रात 11 बजे दादा ढाबे पर अलग-अलग चार पहिया वाहन से करीब दो दर्जन से अधिक बदमाश पहुंचे। जब तक लोग कुछ समझते तबतक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन


ढाबे पर काम कर रहे कर्मचारियों को जमकर पीटा गया। जिसमें ढाबा मालिक अनुपम सिंह (40) निवासी सराय डिंगुर का हाथ टूट गया और कर्मचारी रमेश (28), मोनू (22) निवासी सुवंसा प्रतापगढ़ और रमेश (35) निवासी चकरा फूलपुर प्रयागराज गोली लगने से घायल हो गए।

सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल जौनपुर मे चल रहा है। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा गया। गोलियों की आवाज सुनकर लोग दौड़े लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ढाबा मालिक की निशानदेही पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें