फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो सवार लोगों ने पेट्रोल पंप पर किया फायरिंग, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के लेदुका बाजार स्थित सिद्धार्थ किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर बुधवार की देर रात स्कार्पियो सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

भलुआही निवासी पंप संचालक संजय कुमार सिंह ने बदलापुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार की रात 11:30 बजे लेदुका निवासी बबलू उर्फ संजय दुबे, डब्लू उर्फ अभय दुबे तथा विनय प्रजापति व अखिलेश यादव संग आठ लोग स्कार्पियो से पहुंचे। पंप कर्मियों ने पहले भुगतान की बात कही। इसको लेकर बबलू उर्फ संजय दुबे ने फायरिंग कर दी। उसके अन्य साथियों ने भी लाठी-डंडे व चाकू से पंप कर्मियों पर हमला कर दिया। इसमें पेट्रोल पंप कर्मी संजय सिंह (42) निवासी कुंदा भैरोपुर थाना अखंड नगर जनपद सुल्तानपुर, सोनू सिंह (28) निवासी भोपिया मकदूमपुर थाना बसखारी जनपद अंबेडकरनगर तथा शिव कुमार शर्मा निवासी ग्राम पट्टीनरेद्रपुर थाना सरपतहा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चार नामजद सहित आठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
उधर, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर में 3.30 बजे सूचना मिली कि सिद्धार्थ पेट्रोल पंप पर हमला करने वाले आरोपी कटेहरी से छंगापुर जाने वाली नहर की पटरी पर हैं। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आरोपी बबलू उर्फ संजय दुबे, डब्लू उर्फ अभय तथा विनय निवासी लेदुका को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने डब्लू उर्फ संजय दुबे के कब्जे से एक .32 बोर की पिस्टल तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें