फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर युवक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के ओलंदगंज में टीडी कालेज रोड स्थित होटल के पास मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे कार सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।गोली उसके बायें कंधे से नीचे लगी है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

ओलंदगंज में टीडी कालेज रोड स्थित होटल के पास स्थित आईस्क्रीम पार्लर पर रात में करीब साढ़े 11 बजे कार सवार तीन से चार की संख्या में रुकर कोल्डड्रिंक लिए। लेनदेन को लेकर आईस्क्रीम पार्लल संचालक से विवाद हो गया। विवाद होता देख उधर से गुजर रहे कई लोग रुक गए। लोग बीच बचाव कर रहे थे। उसी दौरान जोगियापुर निवासी राहुल निषाद उर्फ बुतुरू(28) पुत्र रवींद्र कुमार निषाद भी अपनी बाइक से पहुंच गया। वह भी बाइक खड़ीकर बीच बचाव करने पहुंच गया। उसी दौरान कार सवार बदमाशों में से किसी ने गोली चला दी। गोली राहुल के बायें कंधे के नीचे लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलते ही भीड़ तितरवितर हो गई और कार सवार बदमाश जेसीज चौराहे की तरफ फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। सीओसिटी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने बुधवार को वाराणसी ट्रामा सेंटर जाकर घायल युवक से तहरीर ली । उसने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें