फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डंपर से टकराई कार, जंघई के सराफा व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
जंघई के व्यवसायी अजय जायसवाल की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
मीरगंज। भदोही-प्रयागराज सीमा पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में जंघई बाजार के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसायी अजय जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में उनकी पत्नी और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पूरे जंघई बाजार और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

सरायममरेज थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जंघई बाजार निवासी अजय जायसवाल (52) शनिवार शाम करीब 5 बजे अपनी कार से किसी निजी कार्य के सिलसिले में वाराणसी गए थे। देर रात करीब 2 बजे वह अपनी पत्नी गुड़िया और चालक के साथ वापस जंघई के लिए रवाना हुए थे। रविवार भोर में करीब 4 बजे, जब उनकी कार घर से महज 6 किलोमीटर दूर थी, तभी सरायममरेज थाना क्षेत्र की जंघई पुलिस चौकी के अंतर्गत वरना झारी स्थित एफआर फिलिंग स्टेशन के सामने डंपर से कार में जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में सराफा व्यवसायी अजय जायसवाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में गुड़िया और चालक प्रदीप तिवारी निवासी सेमरी भोगीपुर, थाना मीरगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। जंघई चौकी प्रभारी शरद सिंह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक प्रदीप तिवारी की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, व्यवसायी की पत्नी गुड़िया का भी अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें