मीरगंज। जरौना-गोधना मार्ग पर भटहर गांव के पास बुधवार को ट्रैक्टर और कार में टक्कर हो गई। दोनों वाहन अनियंत्रित होकर 10 फीट गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गए।
बरसठी थाना के सोतीपुर गांव निवासी गुरु कार लेकर जंघई जा रहा था शाम पांच बजे जरौना-गोधना मार्ग पर भटहर दीनापुर गांव के पास तिलौरा के दुबरी यादव का ट्रैक्टर मिट्टी गिराकर वापस लौट रहा था। इस दौरान कार ट्रैक्टर से पास ले रहा था तभी अचानक ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगा दी। इसके कारण पीछे से कार टकरा गई और दोनों बगल के गड्ढे में गिर गए। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। देर शाम जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर और कार बाहर निकाला गया।