फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रद्द कोटा के बहाली की मांग

Wed, 07 Jan 2015 01:18 AM IST
संवाददाता, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। कुल 122 लोगों ने प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन


अधिकतर मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। इस दौरान कारो गांव की सैकड़ों महिलाओं ने जिलाधिकारी के सामने प्रदर्शन कर गांव का निरस्त कोटा बहाल करने की मांग उठाई।

तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने सभी मामलों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित मामलों की भी समीक्षा की।

निर्देश दिया कि भूमि संबंधित विवादों के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की साझा टीम बनाकर समाधान दिवस पर निस्तारित किया जाए।

चेतावनी दी कि तहसील दिवस में आए मामलों का एक सप्ताह में निस्तारण नहीं किया गया तो जिन लेखपालों को कानूनगो का दायित्व दिया गया है, उन्हें इस दायित्व से हटा दिया जाएगा और उनके खिलाफ आरोप पत्र भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर कारो गांव की महिलाओं ने डीएम से गुहार लगाई कि गांव की निरस्त की गई कोटे की दूकान को बहाल किया जाए।

तहसील दिवस पर एसपी बबलू कुमार, सीएमओ डा. दिनेश यादव, डीडीओ तेज प्रताप मिश्र, डीडी एजी अशोक कुमार उपाध्याय, प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार सोनकर, डीपीआरओ एके सिंह, डीएफओ एके सिंह, समाज कल्याण अधिकारी केके त्रिपाठी, एसडीएम रामकेश यादव, सीओ सगीर अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें