फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 30 को बुलावा, डीएल बनवाने पहुंचे सिर्फ दो.......

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह आठ दिन बाद ड्राइविंग लाइसेंस सेवा बहाल होने पर मंगलवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय तो खुला, लेकिन सन्नाटा पसरा रहा। तीस लाभार्थियों को परमानेंट लाइसेंस बनाने के लिए बुलाया गया था, लेकिन मात्र दो लाभार्थियों ने ही कार्यालय पहुंचकर अपना लाइसेंस बनवाया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण ड्राइविंग लाइसेंस सेवा 23 अप्रैल से बंद कर दी गई थी। जिससे रोज गुलजार रहने वाले उप संभागीय परिवहन कार्यालय में सन्नाटा पसर गया था। न तो लाइसेंस बनाने के लिए कोई भीड़ लग रही थी और न ही कर्मचारी इधर - उधर आ जा रहे थे। कार्यालय पहुंचकर कर्मचारी सिर्फ अपने से संबंधित विभागीय कामों को निपटा रहे थे। इस बीच लाइसेंस सेवा बहाल होने के बाद मंगलवार से कार्यालय तो खुल गया, लेकिन भीड़ नदारद रही। जिन 30 लाभार्थियों को परमानेंट लाइसेंस बनाने के लिए बुलाया गया था, उसमें से मात्र दो लाभार्थी ही लाइसेंस बनवाने आए थे। जिनका लाइसेंस बना दिया गया, लेकिन 28 लाभार्थी नहीं आए। ज्ञात हो, लाइसेंस सेवा बाधित होने से अभी तक करीब 15 हजार लाइसेंस के आवेदन लंबित हैं, जिसमें करीब सात हजार हजार परमानेंट लाइसेंस और आठ हजार लर्निंग लाइसेंस के आवेदन लंबित हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एसपी सिंह का कहना है कि कार्यालय खुल गया है। परमानेंट लाइसेंस बनाने का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को 30 लाभार्थियों को लाइसेंस बनाने के लिए बुलाया गया था, लेकिन मात्र दो लाभार्थी ही आकर अपना लाइसेंस बनवाए। शेष लाइसेंस बनवाने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें