फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में  कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा-राजभर समाज को सर्वाधिक सम्मान भाजपा ने ही दिया 

Sun, 07 Feb 2021 09:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रदेश कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने वाराणसी-जौनपुर-सुल्तानपुर मार्ग का निर्माण अक्तूबर तक पूरा होने का दावा किया है। जिले की अन्य अधूरी परियोजनाओं को भी समय से पूरा कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी कार्यदाई संस्थाओं को कड़े पत्र जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


अगर तय समय तक काम पूरा नहीं हुआ तो संबंधित संस्थाओं पर कार्रवाई भी होगा। कहा कि राजभर समाज को भाजपा ने ही सर्वाधिक सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की राहत राशि को बढ़ा दिया है। 80 प्रतिशत विकलांगता वालों को बैट्री चालित ट्राई साइकिल देने की तैयारी है। इसके लिए पंजीकरण कराया जा रहा है। 

पीडब्लूडी डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता में पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के कैबिनेट मंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों, शोषितों, दिव्यांगों के लिए फिक्रमंद हैं। कोरोना काल में भी इस विभाग के बजट में कटौती नहीं हुई। सबको योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से मिला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर उनकी जन्मस्थली बहराइच में उनकी प्रतिमा और संग्रहालय की स्थापना 16 फरवरी से शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रुप से इसकी शुरुआत करेंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंच कर लोगों को सरकार की उपलब्धियों को बताएं।
 

विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत के तहत जिलेवार रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओं को रोजगार देने की पहल की जा रही है। मल्हनी चुनाव में मिली हार पर उन्होंने कहा कि पार्टी हार के कारणों की समीक्षा कर रही है। केंद्र सरकार ने जो बजट जारी किया है उसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। प्रदेश सरकार का बजट उससे भी बेहतर आएगा।

इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इम मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, मीडिया प्रभारी आमोद सिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें