फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घरवालों से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी और बेटी संग खुद को लगाई आग

Sun, 07 Feb 2021 10:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध युवक ने पत्नी और बेटी समेत आत्मदाह की कोशिश की। चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने तत्काल उन्हें घर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। आग से युवक का हाथ जल गया है। पत्नी और दोनों बच्चे सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, धर्मापुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी अजय गौतम(27) का किसी बात पर परिवार में विवाद चल रहा है। शनिवार की शाम इसी से क्षुब्ध होकर उसने अपनी पत्नी मंजू(23) और बेटी(2) के साथ खुद को टीन शेड में बंद कर लिया। इसके बाद परिवार ने गैस सिलेंडर का पाइप काटकर आग लगा ली।

कुछ ही देर में आग ने टीनशेड को चपेट में ले लिया। परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग उस ओर दौड़ गए। आनन-फानन में उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी। जिसके कुछ देर बाद पीआरवी 2325 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और लोगों ने मिलकर टीनशेड के दरवाजे को तोड़ा, फिर परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि किसी को भी जान का नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से अजय का एक हाथ झुलस गया। नजदीकी अस्पताल में उसका उपचार कराया गया। पीआरवी प्रभारी रवि भान तिवारी ने बताया कि युवक का घरवालों से विवाद था। इस कारण उसने जान देने की कोशिश की। जफराबाद एसओ विजय प्रताप ने बताया कि युवक को हिदायत देकर वापस भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें