फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर व्यवसायी से लूट: 36 हजार नकदी, स्कूटी और मोबाइल छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के खजुरन गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर मंगलवार की देर रात एक व्यवसायी के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने व्यवसायी को मारपीट कर उसकी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, 36 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

सिंगरामऊ बाजार निवासी दिनेश सोनी ने बताया कि वो सिंगरामऊ बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल की दुकान चलाता है। मंगलवार की रात अपनी दुकान बंद कर बदलापुर की ओर जा रहा था। वो खजुरन गांव के पास पहुंचा, पीछे से आ रही एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे धक्का मारकर गिरा दिया। जब तक कुछ समझ पाते बदमाशों ने मारपीट की। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, मोबाइल व 36 हजार रुपये नकद लूट लिए। इसके बाद बदमाश सिंगरामऊ की ओर भाग गए। दिनेश तुरंत डायल 112 पर घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष फूलचंद पाण्डेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है और बदमाशों की तलाश जारी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें