फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वाराणसी से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नासिक से वाराणसी होते हुए अयोध्या दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस शनिवार की भोर में जिले से सटे प्रतापगढ़ के नगर गांव के पास पलट गई। इस हादसे में कुल सात लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी बदलापुर में भर्ती कराया गया। घटना की मुख्य वजह बस में पीछे से किसी ट्रेलर की टक्कर बताई जा रही है।
विज्ञापन

नासिक से करीब 35 दर्शनार्थियों को लेकर एक बस विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने निकली थी। वाराणसी में काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद बस अयोध्या के लिए निकली। भोर में करीब चार बजे सिंगरामऊ से आगे प्रतापगढ़ जिले के नगर गांव के पास हाइवे पर ही किसी ट्रेलर ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी बदलापुर ले जाया गया। घायलों में छह वर्षीय वर्षा, ताईबाई (50), ऊषा (50), सुनीता (60), सुशील (41), शिवानी (22) निवासी नासिक व शुभांगी चव्हाण (68) निवासी कल्याण हैं। घायलों में वर्षा, ताईबाई, शुभांगी, ऊषा, सुनीता की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें