सतहरिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने शनिवार को मुंगराबादशाहपुर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और फरियादियों का ध्यान देने का निर्देश दिया।
न्होंने कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर, आगन्तुक रजिस्टर, आवास, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, माल खाना देखा। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं समुचित साफ सफाई के लिए थानाध्यक्ष संतोष पाठक को निर्देशित किया। कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। निर्देश दिया कि फरियादियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।