Jaunpur News: हादसे के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं चालक मौके से फरार हो गया। यात्रियों का आरोप है कि वह नशे में था। उसकी तलाश की जा रही है।
प्रयागराज मार्ग पर कोदहूं गांव के निकट बीती रात करीब साढ़े नौ बजे असंतुलित होकर रोडवेज बस नहर की पुलिया से टकरा गई एवं नहर में लटक गई। बस गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 9 यात्री घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने मदद कर यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद चालक बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
उत्तर प्रदेश परिवहन सिविल लाइंस डिपो की बस यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही थी। जिसमें बयालिस यात्री सवार थे। फोरलेन रोड पर बस असंतुलित होकर नहर की पुलिया से टकरा गई और नहर में लटक गई। इस हादसे में 9 यात्री घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
पुरानी देवी (42) मछली शहर,पवन तिवारी (38)आशा (50) मनीषा (32) आर्या (9) अनमोल (4) बदलापुर, शिवम (30) मुंगराबादशाहपुर जुनैद (38) आजमगढ़, अमन (40) जौनपुर घायल हो गए, जिनका इलाज अलग-अलग प्राईवेट अस्पताल में चल रहा है।
हालांकि, माईनर होने के कारण नहर की चौड़ाई बहुत कम है अन्यथा बस नहर में गिर जाती और बड़ा हादसा हो सकता था। यात्रियों का आरोप है कि चालक नशे में था और वाहन को लापरवाही पूर्वक चला रहा था। पूरी रोड खाली थी फिर भी बस बिल्कुल किनारे पुलिया से टकरा गई।
इस संदर्भ में पूंछे जाने पर थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि यात्रियों को दूसरे वाहनों पर बैठाकर गतब्य पर रवाना किया जा रहा है।