फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर चोरों ने नकदी-जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। थाना क्षेत्र के मानीकलां गांव में सोमवार की रात घर में घुसकर चोरों ने नकदी और सोने-चांदी के आभूषण उड़ा दिया। सुबह घर वालों को चोरी की जानकारी हुई तो थाने पर सूचना दी। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

मानीकलां गांव निवासी राहुल बिंद अपने परिवार के साथ घर के दालान में सोए थे। सुबह उठ कर छत पर गए तो वहां पर्स सहित कई सामान बिखरे हुए थे। सीढ़ी से उतर कर नीचे आए तो वहां आलमारी में रखा सोने-चांदी के आभूषण भी नदारद थे। करीब 15 हजार रुपये नकदी भी गायब था। उन्होंने सूचना 112 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रेम किशोर सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें