जेसीज चौराहे पर अतिक्रमण हटा रहे जेसीबी को रोकने का प्रयास करता दूकानदार। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शहर के जेसीज चौराहे पर मंगलवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के नाम पर चौराहे से टीडी कॉलेज जाने वाले मार्ग पर पटरी दुकानदारों को खदेड़ दिया गया। उनके ठेले-खोमचे नष्ट कर दिए गए। हालांकि चौराहे के दूसरी तरफ प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण पर किसी की नजर नहीं पड़ी।
शहर के जेसीज चौराहे पर करीब एक दर्जन से अधिक गरीब फुटपाथ पर गुमटी व ठेला आदि लगाकर अपनी आजीविका चलाते हैं। मंगलवार को जिला प्रशासन ने पहुंच कर अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनकी गुमटी व ठेला आदि को हटवा दिया। पटरी दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया, मगर भारी फोर्स के चलते उनकी नहीं सुनी गई। जेसीज चौराह से रोडवेज तिराहा और वाजिदपुर की तरफ अभियान चलाया गया। चौराहे के दूसरी तरफ पटरियों पर अवैध रूप से खड़े किए गए वाहन, अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसे लेकर चर्चाएं होती हरीं। सिटी मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री ने बताया कि जाम की समस्या को देखते हुए अतिक्रमण हटवाया गया है। अन्य क्षेत्रों में कार्रवाई की जाएगी।
जेसीज चौराहे पर अतिक्रमण हटाता नगरपालिका का जेसीबी। संवाद- फोटो : JAUNPUR