फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आजाद बिंद हत्याकांड के आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
चर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में आरोपी भोला राजभर का ढहाया गया मकान। संवाद
विज्ञापन
करंजाकला। चर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में आरोपी भोला राजभर के खिलाफ प्रशासन की तरफ से बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सैदपुर जपटापुर में आरोपी के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। तहसीलदार शाहगंज की मौजूदगी में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी से मकान, बाउंड्रीवाल समेत अन्य निर्माण ध्वस्त करा दिए गए। कार्रवाई के दौरान गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।
अधिकारियों के मुताबिक भोला ने ग्राम लपरी, परगना अंगुली, तहसील शाहगंज स्थित सरकारी जमीन पर करीब पांच साल से पक्का मकान और बाउंड्रीवाल समेत अन्य निर्माण कराकर कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन

राजस्व अभिलेखों और स्थलीय जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद तहसीलदार न्यायालय में मामले की सुनवाई हुई। न्यायालय की ओर से कब्जा हटाने का आदेश पारित किया गया था।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार आरोपी पक्ष को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने और आपत्ति दाखिल करने का पर्याप्त अवसर दिया गया, लेकिन कोई आपत्ति प्रस्तुत नहीं की गई।
इसके बाद राजस्व टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी से निर्माण ध्वस्त करा दिया। दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के बाद आरोपी भोला राजभर पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें