फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जेवर कम होने पर दुल्हन का शादी से इन्कार, बरातियों से मारपीट

विज्ञापन
खेतासराय, मारपीट में घायल दूल्हा अवधेश राजभर। स्रोत-संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के लेदरही गांव में सोमवार रात आई एक बरात में उस समय हंगामा हो गया, जब दुल्हन ने ससुराल पक्ष से जेवर कम लाने पर शादी से इनकार कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दूल्हा समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम (शिवपुर) निवासी वंशराज राजभर के बेटे अवधेश राजभर बरात लेदरही गांव आई थी। जयमाल के बाद विवाह की अन्य रस्में भी पूरी हो चुकी थीं। इसी दौरान सिंदूरदान से पहले दुल्हन ने ससुराल पक्ष की ओर से दिए गए जेवर देखे तो दुल्हन ने शादी करने से इनकार करते हुए मंडप छोड़ दिया।
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत चली, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। दूल्हे पक्ष का आरोप था कि उन्होंने एक लाख रुपये यूपीआई के माध्यम से भुगतान भी किया था। इसके बावजूद वधू पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके परिजनों की पिटाई कर दी। मारपीट में दूल्हा अवधेश राजभर, उसके भाई राकेश राजभर, मामा त्रिवेणी राजभर और पिता वंशराज राजभर घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में घायलों का उपचार कराया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि दूल्हे अवधेश राजभर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें