फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरों से पहले दुल्हन फरार: जयमाल के बाद मंडप में इंतजार करता रहा दूल्हा, ढूंढते रहे घरवाले; बैरंग लौटी बरात

Mon, 29 Apr 2024 05:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जयमाल का रस्म होने के बाद दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष पूरी रात इंतजार करने के बाद सुबह बिना दुल्हन वापस लौट गए। 
विज्ञापन
Bride - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के मीरगंज क्षेत्र के एक गांव में जयमाल होने के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। सुबह लड़के पक्ष के लोग बिना दुल्हन के ही लौट गए। सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल कर लौट गई।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
एक गांव के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। बरात 27 अप्रैल को आई थी। बड़ी ही धूमधाम से बरात निर्धारित समय पर दरवाजे पर पहुंच गई। घरातियों ने बड़े उत्साह से बरातियों का स्वागत सत्कार कर उन्हें जल जलपान कराया। द्वारचार की रस्म पूरी की गई। रात 11 बजे जयमाल की रस्म पूरी की गई। 

बरातियों को भोजन कराने के बाद मंडप में विवाह की तैयारी होने लगी। इसी बीच पता चला कि घर में दुल्हन ही नहीं है। लड़की पक्ष के लोग बिना किसी को कुछ बताए उसे खोजने लगे। धीरे-धीरे बरातियों को भी इसकी भनक लग गई। लेकिन रात में लड़की का पता नहीं चला। मनोरंजन के लिए आए नाच, डीजे सब बंद हो गए। सुबह होने पर दूल्हे पक्ष के लोगों ने डायल 112 पुलिस को मामले से अवगत कराया। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया की लड़की वालों ने कोई शिकायत नहीं की है। लड़के पक्ष के लोगों का आरोप था की लड़की भाग गई। लड़के पक्ष के लोग मौखिक रूप से खर्चा दिलाने की बात कह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें